Home Latest News Jalandhar में मंत्री Sanjeev Arora के करीबी के घर छापेमारी:इंडस्ट्रियल लैंड फ्रॉड...

Jalandhar में मंत्री Sanjeev Arora के करीबी के घर छापेमारी:इंडस्ट्रियल लैंड फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई जारी

4
0
Google search engine

जालंधर में ED की टीम ने आज सुबह जालंधर के पॉश इलाके जीटीपी नगर में एक बड़े कारोबारी के आवास पर छापेमारी की है।

जालंधर में ED की टीम ने आज सुबह जालंधर के पॉश इलाके जीटीपी नगर में एक बड़े कारोबारी के आवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा से जुड़े कथित लैंड फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा मानी जा रही है। ईडी की टीमें सुबह-सवेरे कारोबारी के घर पहुंचीं और फिलहाल दस्तावेजों की जांच जारी है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने शुक्रवार सुबह जालंधर के जीटीपी नगर में दस्तक दी। जिस कारोबारी के यहां रेड चल रही है, उसे सांसद संजीव अरोड़ा का बेहद करीबी बताया जा रहा है। जांच एजेंसी के अधिकारी पुलिस बल के साथ घर के अंदर मौजूद हैं और बाहरी लोगों की एंट्री रोक दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2024 में सामने आए एक कथित जमीन घोटाले से जुड़ा है। ईडी की जांच के अनुसार, संजीव अरोड़ा और उनके करीबियों पर एक इंडस्ट्रियल प्लॉट को अवैध तरीके से अपनी कंपनी के नाम ट्रांसफर करने का आरोप है।
एजेंसी का दावा है कि इस प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। इसी सिलसिले में साक्ष्यों को जुटाने के लिए आज यह दबिश दी गई है।
जांच के घेरे में संजीव अरोड़ा
सांसद संजीव अरोड़ा पहले से ही इस मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। इससे पहले भी उनके ठिकानों पर तलाशी ली जा चुकी है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस लैंड डील में फंड का लेन-देन किस तरह हुआ और इसमें कौन-कौन से कारोबारी शामिल थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here