Home delhi Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, विदेशी फंडिंग से जुड़ा मामला

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, विदेशी फंडिंग से जुड़ा मामला

24
0
Google search engine

मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है।

 मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग रहे हैं। अब मामले में क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि शूटर्स को एटीएम के जरिए घटना को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी गई थी और फंडिंग पड़ोसी देश नेपाल से हुई थी। फंडिंग की पुष्टि के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच को और गहन कर दिया है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने अब अंतरराष्ट्रीय साजिश का रूप लेना शुरू कर दिया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि फायरिंग को अंजाम देने वाले शूटर्स को दी गई रकम सीधे बैंक खातों में जमा कराई गई थी, जिसमें एटीएम के जरिए कैश ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों के खाते में रकम अज्ञात व्यक्ति के जरिए डाली गई थी, जिसके बैंक डिटेल्स को पुलिस खंगालने की कोशिश कर रही है।
मुंबई क्राइम ब्रांच साक्ष्य जुटा रही है कि पैसा कहां से आया और किसने भेजा। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस लेनदेन का कनेक्शन नेपाल से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। आगरा से पकड़े गए आरोपियों को नेपाल से फंडिंग दी जाती रही थी।
आगे की जांच के लिए पुलिस ने संबंधित बैंकों को आधिकारिक पत्र भेजकर आरोपियों के खातों की विस्तृत स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, और रकम जमा करने वाले व्यक्ति की जानकारी मांगी है। पुलिस को शक है कि मामले में बाहर की आतंकी शक्तियां भी शामिल हो सकती हैं, जो अपने इशारों पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। क्राइम ब्रांच पूरी कोशिश कर रही है कि खाते की डिटेल जल्द से जल्द निकाली जा सके क्योंकि इसी के जरिए फंडिंग करने वाले साजिश के मास्टरमाइंड का खुलासा हो सकेगा।
जांच एजेंसियों का मानना है कि जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है और आने वाले दिनों में इस फायरिंग केस में बड़े और अहम खुलासे हो सकते हैं।बता दें कि रोहित शेट्टी के जुहू वाले बंगले पर अचानक कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की थी। गनीमत रही थी कि किसी को चोट नहीं पहुंची। मामले में पुलिस 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी की गई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here