Home delhi Lawrence Gang की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट, Beauty Parlour की आड़ में चल...

Lawrence Gang की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट, Beauty Parlour की आड़ में चल रहा था Lady Don का खूनी खेल… Boyfriend संग करती थी ये काम

34
0
Google search engine

Delhi Police ने Lawrence Bishnoi Gang की लेडी डॉन नेहा उर्फ मैडम जहर और उसके प्रेमी बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है.

Underworld और गैंगस्टरों की दुनिया में अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि लेडी डॉन का दबदबा भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर Lawrence Bishnoi Gang की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. नेहा को गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता है.

जांच में सामने आया है कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक Beauty Parlour चलाती थी. लेकिन इस पार्लर की आड़ में वो असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई का काम संभाल रही थी.

Police ने उसे ड्रग्स के साथ महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से दबोचा है. नेहा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य गनमैन और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है. ये दोनों पिछले 7 सालों से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. बॉबी कबूतर वही अपराधी है जिसने Punjabi गायक Sidhu Moosewala की हत्या से पहले रेकी की थी और हत्यारों को मूसेवाला के रूट व मूवमेंट की सटीक जानकारी दी थी.

बॉबी कबूतर का नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट सलीम पिस्टल तक फैला हुआ था. वह सलीम पिस्टल से हथियारों की खेप लेकर बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग को सप्लाई करता था. मूसेवाला हत्याकांड से लेकर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग, फिर दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस और सीलमपुर डबल मर्डर तक, इन हथियारों का इस्तेमाल कई संगीन वारदातों में हुआ है.

Lady Don की लंबी फेहरिस्त

Lawrence Bishnoi Gang में अब लेडी डॉन’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. जोया खान जोकि हाशिम बाबा की बेगम है, वो फिलहाल जेल में है. दीपा चंडीगढ़ की लेडी डॉन. नेहा उर्फ मैडम जहर जो अब पुलिस की गिरफ्त में है.

Police की बड़ी कार्रवाई

स्पेशल सेल ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर बॉबी कबूतर, नेहा और दो गुर्गों (मोहम्मद राजी खान और शाहबाज) को गिरफ्तार किया है. बॉबी लगातार अपनी पहचान बदलकर ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. फिलहाल पुलिस नेहा से बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के ड्रग्स कनेक्शन और अन्य गुप्त राज उगलवाने में जुटी है.

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here