Home haryana Tarantaran में दिन दहाड़े आप Sarpanch की हत्या, शादी के कार्यक्रम में...

Tarantaran में दिन दहाड़े आप Sarpanch की हत्या, शादी के कार्यक्रम में मारी गोली

25
0
Google search engine

Tarantaran में एक शादी समारोह में आप Sarpanch Harpinder Singh की गोली मारकर हत्या कर दी गई

Punjab के Tarantaran जिले में एक शादी समारोह के दौरान एक गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसस वहां अफरा-तफरी मच गई. शादी का कार्यक्रम Tarantaran-Bathinda National Highway स्थित सिद्धू फार्म में चल रहा था.

उसी दौरान दो युवकों ने गांव ठठियां महंता से आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं गोली लगने से मृतक का चचेरे भाई घायल हो गया. मैरिज हाॅल का CCTV camera खराब था, जिस कारण घटना रिकाॅर्ड नहीं हो पाई. वहीं शव को कब्जे में लेकर Police ने पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या में सेमी ऑटोमैटिक AK 47 और 9mm पिस्टल का इस्तेमाल किया गया.

जब अस्थायी DGP राजनीतिक मंच पर सरकार की तारीफ करते हैं, तो राज्य का लॉ एंड ऑर्डर तो भगवान भरोसे ही रहता है. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि Punjab की बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर सीमा क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री व गृह मंत्री Bhagwant Mannऔर अस्थायी DGP गौरव यादव ने तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

6 February को भी हुई थी आप नेता की हत्या

वहीं बीते 6 February को Jalandhar में एक गुरुद्वारे के पास आम आदमी पार्टी के एक लीडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, दो हमलावरों ने AAP लीडर लकी ओबेरॉय पर करीब से 10 राउंड गोलियां चलाईं थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया था, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here