Home Latest News Pakistan के खिलाफ भी मैच नहीं खेलेंगे Abhishek Sharma ? वरुण चक्रवर्ती...

Pakistan के खिलाफ भी मैच नहीं खेलेंगे Abhishek Sharma ? वरुण चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा

50
0
Google search engine

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपना तीसरा मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है.

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की है. 2 मैचों में 2 जीत के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर है. हालांकि, ग्रुप स्टेज में उसे अपना सबसे बड़ा मैच 15 फरवरी को खेलना है. ये मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी टेंशन अभिषेक शर्मा की हेल्थ अपडेट है. दरअसल, वह पेट की बीमारी (स्टमक बग) की वजह से नामीबिया के खिलाफ मुकाबले नहीं खेले थे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. इस सवाल का जवाब वरुण चक्रवर्ती ने दिया है.

अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर बड़ा अपडेट

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर अच्छा अपडेट दिया है. बता दें, अभिषेक शर्मा को यूएसए के खिलाफ मैच के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. उन्होंने उस मैच में गोल्डन डक बनाया था और नामीबिया के खिलाफ मैच मिस कर दिया था. हालांकि, वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और मैच के दौरान डगआउट में मौजूद भी थे. नामीबिया मैच के बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि अभिषेक ने नामीबिया गेम से पहले प्रैक्टिस की थी और वह अच्छे दिख रहे हैं. वरुण ने उम्मीद जताई कि अभिषेक अगले मैच में खेलेंगे.
वरुण चक्रवर्ती ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेंगे. मुझे पक्का नहीं पता, जहां तक ​​मैंने उनसे बात की है, वह ठीक लग रहे हैं. उन्होंने आज कुछ प्रैक्टिस भी की थी. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं.’ हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय कहा था कि अभिषेक एक या दो मैच और मिस कर सकते हैं. ऐसे में अगर कोलंबो पहुंचने तक अभिषेक स्वस्थ और खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो मुकाबले में नजर आ सकते हैं.

जीत के साथ मिलेगा सुपर-8 का टिकट

टीम इंडिया के लिए ये हाई-वोल्टेज मैच काफी अहम रहने वाला है. इस मुकाबले में जीत के साथ सुपर-8 में जगह भी पक्की हो जाएगी. फिलहाल भारतीय टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं, पाकिस्तान ने भी शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. उसके भी 4 पॉइंट्स हैं, यानी ये मैच जीतने वाली टीम सीधा सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here