Home Latest News Shilpa Shetty ने व्याघ्रासन के फायदे बताए, दिमाग और शरीर में बेहतर...

Shilpa Shetty ने व्याघ्रासन के फायदे बताए, दिमाग और शरीर में बेहतर तालमेल का बताया महत्व

85
0
Google search engine

शिल्पा शेट्टी योग और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए फैंस के बीच अपनी खास पहचान रखती हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी योग और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए फैंस के बीच अपनी खास पहचान रखती हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्याघ्रासन (टाइगर पोज़) करते हुए वीडियो शेयर किया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
शिल्पा ने लिखा, “शांति की ओर बढ़ते हुए।” उन्होंने बताया कि यह आसन शरीर का संतुलन सुधारता है, दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बढ़ाता है, को-ऑर्डिनेशन और फोकस को बेहतर बनाता है। साथ ही कमर, नितंब, जांघों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत कर कोर स्ट्रेंथ बढ़ाता है।

हालांकि, शिल्पा ने यह भी कहा कि जिन लोगों को कमर दर्द (स्लिप डिस्क) या घुटनों की समस्या है, उन्हें व्याघ्रासन करने से बचना चाहिए।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, व्याघ्रासन रीढ़ की हड्डी की मांसपेशियों को मजबूत करता है, शरीर के निचले हिस्से को स्थिरता देता है, पाचन तंत्र सुधारता है और तनाव कम करने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत मिलती है और समग्र फिटनेस भी बढ़ती है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here