Home delhi Nitin Nabin बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगा आधिकारिक एलान,...

Nitin Nabin बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगा आधिकारिक एलान, PM मोदी की मौजूदगी में संभालेंगे पद

42
0
Google search engine

भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है।

नितिन नबीन के नाम का आधिकारिक एलान मंगलवार को किया जाएगा। वे भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके नाम पर सहमति जताई है।
पीएम मोदी बने प्रस्तावक, कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं
भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं नितिन नबीन के प्रस्तावक बने। उनके सामने किसी भी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इस वजह से उनका अध्यक्ष बनना केवल औपचारिक घोषणा का विषय रह गया है। आज वे आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना
नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन आज सुबह अपने आवास से रवाना हुए। सबसे पहले उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे।
26 साल में विधायक, 45 साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन नबीन का राजनीतिक सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। वे सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में पहली बार विधायक बने थे। बिहार से वे पांच बार विधायक रह चुके हैं। अब 45 साल की उम्र में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वे अब तक के सबसे युवा भाजपा अध्यक्षों में शामिल होंगे।
भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत
नितिन नबीन की नियुक्ति को भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। शांत और संतुलित स्वभाव के नितिन नबीन को इस साल अप्रैल में तमिलनाडु, केरल और असम जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी भी संभालनी है।
भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर से दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर उत्सव जैसा माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ खुशी मना रहे हैं।
झंडेवालान मंदिर में की पूजा
नितिन नबीन ने दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने देश और पार्टी की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे नितिन नबीन
इसके बाद वे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा कर आशीर्वाद लिया। आज वे औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले हैं।
गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका माथा
नितिन नबीन ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने सभी धर्मों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा?
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “नितिन नबीन का गुरुद्वारा बंगला साहिब आना हमारे लिए गर्व की बात है। वे पटना साहिब की पवित्र धरती से यहां पहुंचे हैं। नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे आज युवाओं और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व – दोनों के लिए प्रेरणा हैं।”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here