Home Latest News Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिज़ाज, कोहरे का अलर्ट जारी,...

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिज़ाज, कोहरे का अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की ताजा अपडेट

29
0
Google search engine

पंजाब में शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ठंडी और तेज़ हवाओं की तीव्रता कम होने लगी है, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल शीतलहर की कोई आशंका नहीं है, लेकिन घने कोहरे को लेकर सतर्कता जरूरी है। इसी कारण 21 जनवरी तक कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, नवांशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कोहरे का अलर्ट जारी, बारिश से बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बावजूद मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है और लोगों को ठंडे दिन व शीतलहर जैसी परिस्थितियों से राहत मिल सकती है। कई क्षेत्रों में धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है।
बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। 18 और 19 जनवरी को गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 23 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
18, 19 और 22 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, 18, 19 और 22 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here