Home Latest News सोना फिर चढ़ा शिखर पर! चांदी भी नहीं रही पीछे — देखें...

सोना फिर चढ़ा शिखर पर! चांदी भी नहीं रही पीछे — देखें आज कितनी बढ़ी कीमतें!

40
0
Google search engine

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की बढ़ती खरीदारी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते कीमती धातुओं में यह बढ़त देखी जा रही है। दीवाली के बाद सोने की रिकोर्ड तोड़ कीमतों में गिरावट के बाद आज एक बार फिर ने सोने की कीमतों में उछाल आया है। अभी मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोना की कीमत 1,22,790 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1,46,273 रुपए प्रति किलोग्राम पर पर पहुंच गई है।
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखी गई है। कॉमेक्स बाजार में सोना 4,114.80 डॉलर प्रति औंस पर, जबकि इसका पिछला बंद भाव 4,065.40 डॉलर प्रति औंस था। यानी सोने की कीमतों में करीब 30 डॉलर की बढ़त हुई और यह 4,096.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
सोना इस साल के सबसे ऊचे स्तर 4,398 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है।
वहीं चांदी का भाव आज 48.14 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद भाव 47
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर वैश्विक आर्थिक माहौल में अनिश्चितता बनी रही तो सोना और चांदी दोनों की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। वहीं, अगर अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ या ब्याज दरों में बदलाव हुआ तो कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here