Home Latest News Ropar रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में 14...

Ropar रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत

39
0
Google search engine

रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को शुक्रवार दोपहर बाद CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया।

रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को शुक्रवार दोपहर बाद CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। उनके साथ एक बिचौलिये को भी कोर्ट में लाया गया। पेशी के दौरान DIG भुल्लर ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका से पूरी उम्मीद है और कोर्ट जरूर उन्हें इंसाफ देगा।
CBI ने दोनों को गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद DIG हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिये को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब दोनों को 31 अक्टूबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
CBI को मिली बड़ी रिकवरी
CBI द्वारा की गई छापेमारी में DIG भुल्लर के घर से बरामद राशि की कुल रकम अब बढ़कर साढ़े 7 करोड़ रुपये हो गई है। पहले यह रकम करीब 5 करोड़ रुपये बताई गई थी, जांच में यह भी सामने आया है कि DIG भुल्लर के पास 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसमें जमीन, मकान और अन्य निवेश शामिल हैं।
मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी
कोर्ट में पेश करने से पहले शुक्रवार सुबह CBI टीम DIG भुल्लर को मेडिकल जांच के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गई। उस दौरान वे पैंट-शर्ट पहने हुए थे, हाथ में घड़ी थी और उन्होंने रूमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था। वे वाहन की पिछली सीट पर बैठे थे और मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
CBI के पास पुख्ता सबूत
सूत्रों के मुताबिक, CBI को DIG और बिचौलिये के बीच फोन कॉल्स, बातचीत के रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। एजेंसी का कहना है कि यह अधिकारी लंबे समय से कारोबारियों से नियमित रूप से धन की मांग करता था और रिश्वतखोरी का यह सिलसिला काफी समय से जारी था। सीबीआई अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन अधिकारी या कारोबारी शामिल थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here