Home Latest News मौसम में सुधार और बांधों से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने...

मौसम में सुधार और बांधों से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से हालात सुधर रहे; अभी भी राज्य के 22 जिलों के 1996 गांवों में बाढ़ का पानी जमा

69
0
Google search engine

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के बांधों में जलस्तर में कमी आने के बाद कम मात्र में पानी छोड़ा जा रहा है।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के बांधों (Dams) में जलस्तर में कमी आने के बाद कम मात्र में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके, कारण पंजाब में बाढ़ के हालात सुधर रहे हैं। लेकिन, अभी भी राज्य के 22 जिलों के 1996 गांवों में बाढ़ का पानी जमा है। बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटों में अमृतसर और रूपनगर में 3 और लोगों की मौत हो गई है। जिससे, मरने वालों की कुल संख्या 46 हो गई है, जबकि पठानकोट जिले में 3 लोग लापता हैं।
प्रभावित गांवों की संख्या भी बढ़कर 1996 हो गई है, जिससे कुल 3.87 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। पंजाब में इस वर्ष रावी नदी में 14.11 लाख क्यूसिक पानी का असाधारण बहाव देखा गया, जो 1988 में दर्ज 11.2 लाख क्यूसिक से अधिक है। पिछले 2 वर्षो के दौरान पंजाब सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किए गए सुदृढ़ीकरण कार्यो से यह सुनिश्चित हुआ कि तटबंध दबाव को झेल सकें और ब्यास नदी के सरकारी नियंत्रण वाले बांधों में किसी भी प्रकार के टूटने की सूचना नहीं मिली।
बाढ़ से निपटने के लिए सरकार और लोग हुए एकजुट
जालंधर: पंजाब में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से प्रदेश में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यो में मंत्री और प्रदेशवासी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। मंत्रियों द्वारा बड़े स्तर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों में दरियाओं के तटबंधों को मजबूत करने में कैबिनेट मंत्री व्यक्तिगत तौर पर जुटे हुए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री हरपाल चीमा ने दिड़बा में अपने कार्यालय पर जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए बांटी जा रही रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की पैकिंग की।
इसी तरह मंत्री हरजोत बैंस लगातार नंगल और आनंदपुर साहिब क्षेत्र की बाढ़ प्रभावित स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने हलका जंडियाला गुरु स्थित अपने कार्यालय से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जिसमें दवाइयां, सूखा दूध, आटा, पशुओं के लिए चोकर, चारा आदि शामिल हैं, और मैडीकल टीम को हलका अजनाला के लिए रवाना किया। मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हलका लहरागागा के मकरौड़ साहिब पुल और मूनक स्थित टोहाना पुल पर घग्गर नदी क्षेत्र के गांव चादूं, कुंदनी, सुरजनभैणी, रामपुर गुज्जरां, फूलद, राजरहेड़ी, डूडियां सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विधानसभा हल्का पट्टी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लोगों से बातचीत की।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here