Home Latest News फरीदकोट में CM भगवंत मान ने फहराया तिरंगा, लुधियाना में मंत्री अमन...

फरीदकोट में CM भगवंत मान ने फहराया तिरंगा, लुधियाना में मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण

157
0
Google search engine

पूरा पंजाब आज 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश और उमंग के साथ मना रहा है।

पूरा पंजाब आज 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश और उमंग के साथ मना रहा है। राज्यस्तरीय मुख्य समारोह फरीदकोट में आयोजित हो रहा है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तिरंगा फहराएंगे। वीरवार शाम को सीएम मान समारोह में शामिल होने के लिए फरीदकोट पहुंच गए। वहीं, राज्य के सभी मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

बठिंडा में कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने फहराया तिरंगा, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बठिंडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने तिरंगा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। मंत्री गोयल ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार पंजाब देशभर में नंबर वन पर पहुंचा है। आम आदमी पार्टी सरकार ने सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी है और धान सीजन के दौरान किसानों को बिजली की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के की गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब के अध्यापकों को विदेशों में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है और सभी सरकारी स्कूलों में नशा रोकथाम पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। छात्रों को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विशेष सहायता दी गई है। आईटीआई क्षेत्र में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, साथ ही दो लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के लिए 5% सीटें आरक्षित की गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में आम आदमी क्लिनिक के माध्यम से तीन करोड़ से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है।

गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेहत कार्ड 2 अक्टूबर से पंजाबियों को मिलेंगे। नशे पर रोक लगाने के लिए राज्य में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पंजाब इस कदम को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

मोहाली में तिरंगा फहराते हुए मंत्री Gurmeet Singh Khuddian

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट में किया ध्वजारोहण

बता दें कि फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ध्वजारोहण किया।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मोगा में तिरंगा फहराया

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मोगा की अनाज मंडी में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मोगा के डीसी सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी, चारों विधानसभाओं के विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में ध्वजारोहण किया
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया।

स्पीकर कुलतार संधवा का हुसैनीवाला दौरा

फिरोजपुर में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचे, जहां बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्पीकर ने कहा कि देश की जनता की शांति और सुरक्षा के पीछे बीएसएफ के जवानों की दिन-रात की मेहनत और बलिदान है। उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी की गैलरी को बड़ा करने की योजना का जिक्र किया और यहां स्थित अजायब घर (म्यूजियम) का भी दौरा किया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 26 हस्तियों को मिलेगा सम्मान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार 26 विशिष्ट हस्तियों को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंजाब सरकार प्रमाणपत्र-2025 से सम्मानित करेगी। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं

अमृतसर: डॉ. अनुपमा गुप्ता, गुलशन भाटिया, राजीव मदान
रूपनगर: मास्टर तेगबीर सिंह
पटियाला: सरूपइंदर सिंह, गुलजार सिंह पटियालवी, डॉ. बलदेव सिंह
होशियारपुर: रतन लाल सोनी, बलदेव कुमार, बलराज सिंह चौहान, डॉ. पवन कुमार
फतेहगढ़ साहिब: डॉ. हितेंद्र सूरी
मालेरकोटला: रिफत वहाब
लुधियाना: रामा मुंजाल, मास्टर युवराज सिंह चौहान
बठिंडा: मिस अपेक्श, कृष्ण कुमार पासवान, जसकरन सिंह
जालंधर: डॉ. परमजीत सिंह, अभिनव शूर
कोटकपूरा: डॉ. पी.एस. बराड़
अन्य: डॉ. रवि बांसल, डॉ. हरबंस कौर, डॉ. राज कुमार, डॉ. महिमा मिन्हास, मिस निशा रानी

यह सम्मान समारोह पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं के प्रति आभार और प्रेरणा का प्रतीक होगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here