Home Latest News Punjab के इन 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी,...

Punjab के इन 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, पौंग बांध से छोड़ा जा सकता है पानी

54
0
Google search engine

मौसम विभाग की ओर से पंजाब में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से पंजाब में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जारी अलर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश पड़ सकती है। इन जिलों में तेज़ हवाएं भी चल सकती है। 19 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
बारिश के बाद तापमान में हुई बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल राज्य के कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने वाला है। सुबह से शाम तक बठिंडा में 1 मिमी, होशियारपुर में 7.5 मिमी और रोपड़ में 5 मिमी बारिश हुई है। वहीं अमृतसर में तापमान 31.2 डिग्री, लुधियाना में 34 डिग्री, पटियाला में 33.8 डिग्री और बठिंडा में 33 डिग्री दर्ज किया गया।
पुल में आई दरार
मुकेरियां में ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ने वाले धनोआ पुल में दरार आ गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पौंग बांध में रात तक 2 लाख क्यूसेक पानी आने की आशंका है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। यह पुल 2016 में बादल सरकार के दौरान बनाया गया था।
पौंग बांध से छोड़ा जा रहा पानी
पौंग बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। कई गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। गांव फत्ता स्थित गुरुद्वारे से गुरु साहिब के पावन स्वरूप को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। करीब 100-200 एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ब्यास नदी के किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल फसलों और घरों को होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here