Home Latest News Chandigarh की पू्र्व MP किरण खेर को 13 लाख का Notice

Chandigarh की पू्र्व MP किरण खेर को 13 लाख का Notice

141
0
Google search engine

चंडीगढ़ से पूर्व भाजपा सांसद किरण खेर को करीब 13 लाख रुपए के बकाये

चंडीगढ़ से पूर्व भाजपा सांसद किरण खेर को करीब 13 लाख रुपए के बकाये के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास का किराया न चुकाने के कारण उन पर करीब 13 लाख रुपये का बकाया हो गया है। उन्हें आवंटित मकान के लिए लाइसेंस शुल्क के रूप में उन पर 12.76 लाख रुपये बकाया था।
किरण खेर को जल्द ही पैसा जमा करने को कहा गया है। उन्हें 24 जून को सहायक किराया नियंत्रक द्वारा नोटिस भेजा गया था। अब अगर वह रकम जमा नहीं करती हैं, तो बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज लगेगा। प्रशासन ने पूर्व सांसद को 12,76,418 रुपये का नोटिस भेजा है। इसे डिमांड ड्राफ्ट या बैंक ट्रांसफर के ज़रिए जमा करने को कहा गया है। भुगतान से पहले कैशियर से विवरण लेना ज़रूरी होगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here