Home haryana Ludhiana By-Election में जीत के बाद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की अटकलों...

Ludhiana By-Election में जीत के बाद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की अटकलों को लगाया फुल स्टॉप

94
0
Google search engine

वैस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने 10,000 से ज्यादा वोट से जीत हासिल की।

 वैस्ट हलके में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने 10,000 से ज्यादा वोट से जीत हासिल की। संजीव अरोड़ा की जीत के बाद एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलें लगने लगी हैं, इस पर आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने विराम लगाते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी यह फैसला करेगी कि किसे नामित करना है।
वहीं संजीव अरोड़ा के जीत के बाद आप पार्टी में जबरदस्त उत्साह है और वरिष्ठ नेता खुश नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय में जीत का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात सीट और पंजाब की लुधियाना पश्चिमी सीट पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सभी को बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, लड़ी गई 5 सीटों में से, आप ने 2 में जीत दर्ज की है। एक सीट जहां लुधियाना के वैस्ट हलके की है, वहीं दूसरी सीट गुजरात विसादर से उपचुनाव में जीत दर्ज की है।
सिसोदिया को भेजा जा सकता है लुधियाना से राज्यसभा में
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राज्यसभा में भेजा जा सकता है। जानकारों का मानना है कि इसके पीछे पार्टी की रणनीति यह रहेगी कि कैबिनेट स्तर की मीटिंग में अधिकारिक रूप से मनीष सिसोदिया की पहुंच हो सकेगी। कानूनी माहिरों मुताबिक फिलहाल कोई संवैधानिक पद नहीं होने के कारण सिसोदिया कैबिनेट की मीटिंग में सीधे तौर पर बैठ नहीं सकते हैं। इस कारण पंजाब को बेहतर ढंग से चलाने व दिल्ली माडल को पूरी तरह से लागू करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here