Home delhi Ayodhya में आज होगी Ram Darbar की प्राण प्रतिष्ठा, CM योगी होंगे...

Ayodhya में आज होगी Ram Darbar की प्राण प्रतिष्ठा, CM योगी होंगे मुख्य अतिथि

58
0
Google search engine

आज अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

 आज अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। सुबह 11 बजे से राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, साथ ही  मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और राम दरबार के विग्रह की आरती उतारेंगे। दिलचस्प बात यह है कि आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है, और यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जो इस आयोजन को और भी खास बना रहा है।
समारोह कब से शुरू होगा ?
बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा, और इसमें विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव विग्रहों की स्थापना की जाएगी। राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित भव्य राम दरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे के सात अन्य मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस आयोजन को 101 वैदिक आचार्य संपन्न करेंगे, जो इसका धार्मिक महत्व और विशेषता को और बढ़ाता है।
17 मिनट के कालखंड में संपन्न होगी पूजा 
दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा पूजा का समय बेहद शुभ और खास है। पूजा का आयोजन अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में किया जाएगा। यह पूजा विशेष रूप से 17 मिनट के कालखंड में संपन्न होगी, जो 11:45 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय माना जाता है, और यही कारण है कि इस समय में राम दरबार में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
CM योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और श्रीरामकथा पार्क के हेलीपैड से सीधे हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन करेंगे। इसके बाद वे राम मंदिर परिसर में आयोजित राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद, वे महंत नृत्य गोरपाल दास के जन्मोत्सव में भी शामिल होने के लिए मणिराम दास छावनी जाएंगे। इसके बाद वे रामकथा पार्क में नगर निगम और वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
अयोध्या को मिली वैश्विक पहचान
अयोध्या के संतों और महंतों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन ऐतिहासिक महत्व के हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव वापस लौटाया है। पिछले आठ वर्षों में अयोध्या में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के द्वारा शहर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी गई है।
अयोध्या में सड़क, रेल, हवाई अड्डा, सौंदर्यीकरण, और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं ने इसे दुनिया के मानचित्र पर चमकदार बना दिया है। रामकथा पार्क, सरयू तट का सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर परिसर इसकी बानगी हैं।
अयोध्या में उत्साह का माहौल
आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर अयोध्या में उत्साह का माहौल है और शहर भर में धार्मिक आस्था और समृद्धि की भावना चरम पर है। श्री रामजन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन अयोध्या के लिए न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह इस शहर की विकास यात्रा और रामनगरी के पुनर्निर्माण का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन इस अवसर पर दोहरी खुशी लेकर आया है, और अयोध्या के लोग इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here