Home Latest News Jalandhar में देर रात गूंजा धमाका,जांच में पता चला ट्रक के...

Jalandhar में देर रात गूंजा धमाका,जांच में पता चला ट्रक के टायर फटने का मामला

86
0
Google search engine

जालंधर के भोगपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात अचानक हुए तेज धमाके से शहरवासियों में दहशत फैल गई।

 जालंधर के भोगपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात अचानक हुए तेज धमाके से शहरवासियों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया और कॉल्स के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि किसी विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि, जब जालंधर ग्रामीण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो मामला पूरी तरह से अलग निकला। पुलिस के अनुसार, हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया था, जिससे आसपास के इलाके में विस्फोट जैसी आवाज गूंजी।
-डीएसपी आदमपुर, कुलवंत सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया
हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भोगपुर क्षेत्र में धमाका हुआ है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि एक ट्रक का टायर फटा है। घटनास्थल की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली। घटना के बाद इलाके में करीब 15 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे अफवाहों को और बल मिला। लेकिन कुछ ही देर में बिजली बहाल कर दी गई और स्थिति सामान्य हो गई।
पुलिस ने इस घटना की तस्वीरें और जानकारी सार्वजनिक करते हुए लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
-पुलिस का संदेश: अफवाहों से रहें सतर्क, सहयोग करें
डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि नागरिकों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। “हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है। ऐसे मामलों में अफवाहें न फैलाएं और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा, यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि सामाजिक मीडिया या बिना पुष्टि की जानकारी से डर फैल सकता है। जालंधर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मामला जल्दी स्पष्ट हो गया और लोगों को राहत मिली।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here