Home Latest News Baisakhi Festival पर ब्यास दरिया में नहाने गए 4 युवकों के साथ...

Baisakhi Festival पर ब्यास दरिया में नहाने गए 4 युवकों के साथ हादसा, 2 की मौ’त

70
0
Google search engine

बैसाखी पर्व पर गांव बेरोवाल के नजदीक ब्यास दरिया में नहाने गए 4 युवकों के डूबने की खबर है।

बैसाखी पर्व पर गांव बेरोवाल के नजदीक ब्यास दरिया में नहाने गए 4 युवकों के डूबने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फत्तूढींगा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन में 2 युवकों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल कपूरथला में भेज दिया है, जहां ड्यूटी डाक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया जबकि समाचार लिखे जाने तक अन्य 2 युवकों की तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए हैं।
baisakhi festival
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र मनप्रीत सिंह तथा जसपाल सिंह पुत्र करमजीत सिंह दोनों वासी गांव पीरेवाल के रूप में हुई है जबकि विशाल पुत्र मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदरपाल सिंह दोनों निवासी गांव पीरेवाल की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक फत्तूढींगा पुलिस की टीम तथा गोताखोरों की टीम द्वारा ब्यास दरिया में रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी है।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल में गांव पीरेवाल के 4 नौजवानों के दरिया ब्यास में लापता होने पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ दुख सांझा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा घटना का पता लगते ही एन.डी.आर.एफ. की टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here