Home Latest News IPL2025: लगातार तीसरा मैच हारी हैदराबाद, KKR ने 80 रन से दी...

IPL2025: लगातार तीसरा मैच हारी हैदराबाद, KKR ने 80 रन से दी मात

74
0
Google search engine

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया। वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर
केकेआर ने एसआरएच 120 पर ही रोक दिया। कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 16.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह केकेआर ने एक बार फिर हैदराबाद को मात दी। इससे पहले कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।
कोलकाता की पारी = KKR 200/6 (20)
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय साझेदारी तथा वेंकटेश अय्यर की 60 रनों की दमदार पारी की बदौलत उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य दिया । हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और कामिंदु मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत झटके के साथ हुई। पावरप्ले में टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस ने क्विंटन डिकॉक को (1) पर, इसके बाद मोहम्मद शमी ने सुनील नरेन को (7) रन पर अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 81 रनों की साझेदारी की। रहाणे 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए जबकि रघवंशी ने 32 गेंदों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने पारी संभाली और 25 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम का स्कोर 200 के करीब कर दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, ट्रेविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।)
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here