Home Latest News Punjab: 28वें दिन पंजाब पुलिस ने 463 छापों के बाद 56 नशा...

Punjab: 28वें दिन पंजाब पुलिस ने 463 छापों के बाद 56 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

69
0
Google search engine

पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशे के विरुद्ध जंग ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को लगातार 28वें दिन जारी रखते हुए

पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशे के विरुद्ध जंग ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को लगातार 28वें दिन जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 463 स्थानों पर छापेमारी की और राज्य भर में 33 एफआईआर दर्ज करके 56 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, 28 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 4274 तक पहुंच गई है।
पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 3046 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 62940 रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।
विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 92 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापे मारे तथा दिन भर चले अभियान के दौरान 492 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और राज्य से नशे की समस्या के उन्मूलन तक इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) को लागू किया है, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में नौ व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है, जबकि रोकथाम के हिस्से के रूप में राज्य भर में 114 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here