Home Latest News केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu ने लुधियाना नगर निगम के खिलाफ दायर...

केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu ने लुधियाना नगर निगम के खिलाफ दायर की याचिका

75
0
Google search engine

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर कर दी है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर कर दी है। मामला लोकसभा चुनाव से पहले नो आब्जैक्शन सर्टिफिकेट जारी करने की एवज में नगर निगम की ओर से रवनीत बिट्टू से 1.83 करोड़ रुपए जमा करवाने से संबंधित है। याचिका में नगर निगम कमिश्नर, एम.टी.पी. समेत करीब आधा दर्जन अधिकारियों को पार्टी बनाया गया है। गौर हो रवनीत बिट्टू ने भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

नामांकन दाखिल करने की औचारिकताएं पूरी करने से पूर्व बिट्टू की ओर से नगर निगम से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के लिए आवेदन किया गया था। रवनीत बिट्टू को एन.ओ.सी. जारी करने की एवज में 1.83 करोड़ रु पए जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था। उनसे इतनी बड़ी राशि सरकारी कोठी के मासिक किराये पर 100 फीसदी जुर्माने के तौर पर वसूली गई थी।

रवनीत सिंह बिट्टू ने नगर निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई को सत्ताधारी दल के नेताओं का सियासी स्टंट करार देते हुए न केवल विरोध किया था, बल्किकानूनी लड़ाई लड़ने का भी दावा किया था। रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया था कि एन.ओ.सी. की एवज में उक्त राशि जमा करवाने के लिए उन्हें अपनी पुश्तैनी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ी थी। बिट्टू का यह भी तर्क रहा है कि जब उन्होंने पिछला चुनाव लड़ा था, तब उन्हें एन.ओ.सी. प्राप्त करने की एवज में ऐसी कोई परेशानी नहीं आई थी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here