Home delhi Ravneet Bittu की चंडीगढ़ पुलिस से तीखी बहस, गरमाया माहौल

Ravneet Bittu की चंडीगढ़ पुलिस से तीखी बहस, गरमाया माहौल

70
0
Google search engine

सुरक्षाकर्मियों और चंडीगढ़ पुलिस के बीच हाथापाई की खबर भी सामने आई है

 केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज अपने साथियों पर दर्ज झूठे मामलों के विरोध में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर पहुंचे। हालांकि, उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया।
इस बीच उनके सुरक्षाकर्मियों और चंडीगढ़ पुलिस के बीच हाथापाई की खबर भी सामने आई है और उनकी पुलिस कर्मियों से तीखी बहस भी हुई। इस बीच, घटनास्थल पर माहौल पूरी तरह गरमा गया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह लगातार मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है। रवनीत बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आवास पर नहीं हैं लेकिन जहां भी होंगे, वह उनसे जरूर मिलेंगे। इस तरह उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से नहीं रोका जा सकता।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here