Home haryana संदिग्ध आतंकवादियों के शव ले जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने...

संदिग्ध आतंकवादियों के शव ले जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

75
0
Google search engine

पीलीभीत में पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों

पीलीभीत में पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव लेकर पंजाब जा रही एंबुलेंस को मंगलवार देर रात रामपुर बाईपास परअज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि देर रात हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से तीनों शव को दूसरी एंबुलेंस से पंजाब के लिए रवाना किया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
रामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पीलीभीत से तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव पंजाब ले जा रही एंबुलेंस को देर रात रामपुर बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गयी।
पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here