Home haryana Giani Harpreet Singh का Facebook पर फर्जी Account , जत्थेदार ने जताया...

Giani Harpreet Singh का Facebook पर फर्जी Account , जत्थेदार ने जताया विरोध

84
0
Google search engine

श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार Giani Harpreet Singh के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाऊंट बनाया गया है।

श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाऊंट बनाया गया है। इस बारे में खुद ज्ञानी हरप्रीत सिंह की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर जानकारी दी है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस पेज को बनाने वाले को नसीहत भी दी है। SGPC सदस्यों ने इस कृत्य का विरोध किया है।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह की टीम ने फर्जी फेसबुक पेज की जानकारी शेयर करते हुए लिखा- ऐसी घटिया और घिनौनी हरकतें कभी किसी सिख के दिमाग में भी नहीं आ सकती।
हम मानते हैं कि आपके पास पैसा है, पूरा नैटवर्क सिस्टम है और कुछ चाटुकार भी हैं। लेकिन, इस हद तक गिरना नैतिक रूप से हीन होने का सबूत है।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नाम से फर्जी पेज बनाकर उससे अलग-अलग पोस्ट पर निम्न स्तर की टिप्पणियां की जा रही हैं। टाइटैनिक भी समुद्र में इतना नीचे नहीं गिरा था जितना आप गिरे हैं। बस इतना ही कहूंगा, गुरु आपको आशीर्वाद दें। गुरु की प्यारी संगत से निवेदन है कि ऐसे नकली पेजों से सावधान रहें।
SGPC सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नाम से पेज बनाकर गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। सिख धर्म में तख्त श्री दमदमा साहिब का विशेष महत्व है।
इस तरह की हरकत से सिख समुदाय को ठेस पहुंची है। याद रहे कि कुछ दिन पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह व शिअद के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा के बीच वैचारिक टकराव पैदा हो गया था। इसके बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भावुक होकर पद से इस्तीफा भी देने की घोषणा कर दी थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here