Home delhi Punjab : जालंधर में देर रात NIA की Raid

Punjab : जालंधर में देर रात NIA की Raid

74
0
Google search engine

इन इलाकों में दी दबिश

जालंधर में देर शाम NIA की रेड होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि NIA की टीम ने शहर में पड़ते इलाका कैंट और नार्थ इलाके में कुछ स्थानों पर रेड की है, जहां से काफी सारे दस्तावेजों को जब्त किया है।
जानकारी अनुसार बाद दोपहर एन.आई.ए. की टीम ने सोढल एरिया के साथ लगते अमन नगर में रेड की है। इस रेड की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों तक को भी नहीं दी गई। बेहद गोपनीय तरीके से की गई इस रेड में जालंधर के कुछ गैंगस्टरों को ढूंढते हुए एन.आई.ए. टीम जालंधर तक पहुंच गई।
सूत्रों के मुताबिक मामला इंटरनैशनल गैंगस्टरों से जुड़ा होने के कारण इस कार्रवाई को गुप्त रखा गया है।
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि एन.आई.ए. टीम की रेड एक ही समय अमन नगर के साथ-साथ जालंधर कैंट एरिया के साथ लगते एरिया में भी की गई। वहीं एन.आई.ए. की रेड से इलाके में सनसनी फैल गई।
फिलहाल खबर को लेकर यही अपडेट है, जैसे ही कोई अन्य सूचना सामने आती है, खबर अपडेट कर दी जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here