Home delhi CM Mann ने VSSL के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सचित जैन से...

CM Mann ने VSSL के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सचित जैन से की मुलाकात

100
0
Google search engine

1500 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में 1750 करोड़ रुपए की लागत से इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस मार्ग के माध्यम से विशेष मिश्र धातु इस्पात के निर्माण के लिए ग्रीनफील्ड इकाई स्थापित करने के लिए वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड (वीएसएसएल) को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में वीएसएसएल के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सचित जैन के साथ बैठक के दौरान कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश को बड़ा बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि वीएसएसएल 1750 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस मार्ग के माध्यम से विशेष मिश्र धातु इस्पात के निर्माण के लिए ग्रीनफील्ड इकाई स्थापित कर रहा है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि 5 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट जापानी कंपनी ‘आइची स्टील कॉरपोरेशन’ के सहयोग से 1750 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से राज्य के 1500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है और कंपनी इस संयंत्र से “हरित इस्पात” का उत्पादन करेगी।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य और देश के लिए भारी राजस्व उत्पन्न करेगी क्योंकि कुल उत्पादन का 20 प्रतिशत से अधिक विभिन्न जापानी/यूरोपीय कंपनियों को निर्यात किया जाएगा।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि वीएसएसएल विश्व स्तर पर प्रसिद्ध कंपनी है और इस प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा राज्य में किया गया बड़ा निवेश अन्य कंपनियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में उद्योग और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अथक प्रयासों से अब तक राज्य में टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल्स और अन्य जैसी अग्रणी कंपनियों का लगभग 86,000 करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में पूर्ण भाईचारा, शांति और सद्भाव है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास और समृद्धि का मुख्य आधार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनियां अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए राज्य में अच्छे बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधन, बेहतर औद्योगिक और श्रम संस्कृति के साथ अनुकूल वातावरण का अधिकतम उपयोग कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि देश के औद्योगिक हब के रूप में तेजी से उभर रहे प्रदेश में निवेश से उद्यमियों को काफी फायदा हो रहा है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और उद्यमों के लिए हमेशा तैयार है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद भी उपस्थित थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here