Home Latest News Bhojpuri Actress को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 50 लाख...

Bhojpuri Actress को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 50 लाख की रंगदारी

100
0
Google search engine

Bhojpuri Actress अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली। इसके बदले में आरोपियों ने 50 लाख रुपयों की मांग की है। इसको लेकर पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपयों की मांग की है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। मामला बीते 2 दिनों पहले 11 नवंबर का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात 12 बजकर 20 मिनट पर एक फोन आया था। जिसमें आरोपियों ने पहले गाली-गलौच की और 50 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी।
इसके बाद 12 बजकर 21 मिनट पर दूसरा फोन आया जिसमें कहा गया कि अगर 2 दिनों के अंदर रकम नहीं मिली तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इस धमकी के बाद अक्षरा सिंह ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दानादार पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला

बताया जा रहा है कि बिहार की राजधानी पटना के दानादार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। जिन नंबर से कॉल आया है उनकी भी ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा की मांग की है।

भोजपुरी की सबसे मंहगी एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह?

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। अपनी पहली ही फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अक्षरा सिंह ने दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली थी।
एक्टिंग के साथ अक्षरा सिंह गानों की भी शौकीन हैं और अपनी आवाज से लाखों दिलों को दीवाना बनाकर रखती हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की दर्जनों फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह को भोजपुरी की सबसे मंहगी एक्ट्रेस का दर्जा भी दिया जाता है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here