Home Latest News Momos की रेहड़ी से अस्पताल पहुंचा मासूम बच्चा! हैरानीजनक मामला आया सामने

Momos की रेहड़ी से अस्पताल पहुंचा मासूम बच्चा! हैरानीजनक मामला आया सामने

87
0
Google search engine
महानगर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है
 जहां ठंडे मोमोज (Momos) को लेकर एक शख्स रेहड़ी वाले से झगड़ने लगा। उसने पहले रेहड़ी वाले से गाली-गलौज की और फिर उसकी रेहड़ी पलट दी। इससे गर्म तेल रेहड़ीवाले के 5 महीने के मासूम बच्चे पर गिर गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए शुभम कुमार ने बताया कि वह गांव गोसगढ़ के हाईवे पर Momos बेचता है। हाल ही में एक शख्स उनकी गली में आया और यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि उसे दिए गए Momos ठंडे थे।
उक्त व्यक्ति ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौज की और फिर उसकी रेहड़ी पलट दी। शुभम ने बताया कि इसी दौरान उसके 5 माह के बच्चे पर गर्म तेल गिर गया।
घायल बच्चे को लुधियाना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां बच्चे का इलाज किया जा रहा है। बच्चे के माता-पिता ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here