Home delhi वकील पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या…फिर खुद पुलिस काे...

वकील पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या…फिर खुद पुलिस काे बुलाया, कहा- ‘उसे मिल गई अपने किए की सजा’

90
0
Google search engine

अमृतसर में एक वरिष्ठ वकील ने अपनी ही पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

 अमृतसर में एक वरिष्ठ वकील ने अपनी ही पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। वह तब तक उसके सिर पर वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
हत्या के बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचना दी और जांच के लिए बुलाया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति बार-बार एक ही बात दोहराता रहा, ‘उसे अपने किए की सजा मिल गई।’
पत्नी के हत्यारे की पहचान जज नगर निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान 35 वर्षीय बिक्रमजीत कौर के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षिका थी।
उनका एक बेटा है, जो घटना के समय जिम गया था। देर रात पुलिस को फोन आया और बलजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है और उसने उसे मार डाला है।
यह सुनते ही पुलिस टीम तुरंत जज नगर पहुंची। बलजीत सिंह अपनी पत्नी के शव के पास बैठा था और चिल्ला रहा था। पुलिस ने नजाकत को समझते हुए तुरंत उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
एसीपी गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस 303 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेने के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई जाएगी, देखा जाएगा कि इस वारदात को अंजाम देने के समय वह नशे में था या नहीं। वहीं शव को कब्जे में लेकर शवगृह में भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here