Home Latest News भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर लिया इंडिया का बदला

भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर लिया इंडिया का बदला

111
0
Google search engine

न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में हराया

दीप्ती शर्मा (तीन विकेट) और प्रिया मिश्रा (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के बाद स्मृति मंधाना (100) की शतकीय तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 70) रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत की महिला टीम ने मंगलवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड छह विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है।

न्यूजीलैंड के 232 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारत की स्मृति मांधना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी की शुुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ही ओवर में हैन्ना रो ने शेफाली वर्मा (12) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सोफी डिवाइन ने यास्तिका भाटिया (35) को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई। जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम को उसके समय एक और झटका लगा जब 41वें ओवर में हैन्ना रो ने स्मृति मंधाना (100) को बोल्ड आउट कर दिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स (11) आउट होने वाली चौथी बल्लेबाज थी। हरमनप्रीत कौर ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 44.2 ओवर में चार विकेट पर 236 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here