Home Latest News Punjab सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, इस तारीख को राज्य में...

Punjab सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, इस तारीख को राज्य में बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर

151
0
Google search engine

पंजाब सरकार ने 15 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) को पंजाब राज्य और चंडीगढ़ में राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। ग्राम पंचायतों के आम चुनावों के मद्देनजर यह अवकाश घोषित किया गया है। 15 अक्टूबर को पूरे राज्य में पंचायत चुनाव होंगे और इसलिए सरकार ने 15 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है।

पंजाब सरकार द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, कि “यह अधिसूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायतों के आम चुनाव 2024 के मद्देनजर पंजाब राज्य में दिनांक 15-10-2024 (मंगलवार) को राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाता है।

यह अवकाश चंडीगढ़, पंजाब राज्य में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी घोषित किया जाता है।

यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम-1881 के तहत भी घोषित किया जाता है।” आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ और पंजाब राज्य में स्थित सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

Google search engine