Home Latest News Moga पुलिस ने अवैध हथियार Module का किया भंडाफोड़

Moga पुलिस ने अवैध हथियार Module का किया भंडाफोड़

173
0
Google search engine

पंजाब में मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को विदेशी हैंडलर जग्गा धुरकोट संचालित कर रहा था और पुलिस ने गिरोह के कुल 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की।

गौरतलब है कि पकड़े गए जग्गा धुरकोट गिरोह का संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है। जग्गा धुरकोट पंजाब में लोगों से जबरन वसूली करने में शामिल है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि उसका गिरोह राज्य में डकैती और अन्य अपराधों की योजना बना रहा था, जिसे सफलतापूर्वक टाला गया है। 7 गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ ही 5 पिस्तौल (32 बोर) के साथ 8 कारतूस और मैगजीन बरामद की गई हैं।

Google search engine