Home delhi Budh Gochar: 5 दिन बाद 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़!...

Budh Gochar: 5 दिन बाद 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़! ग्रहों के राजकुमार करेंगे गोचर

614
0
Google search engine

ग्रहों के राजकुमार बुध को कुंडली में विशेष स्थान प्राप्त है, जो बुद्धि, मित्रता, तर्क, चतुरता, संवाद, वाणी, एकाग्रता, सौंदर्य और त्वचा के कारक ग्रह हैं। जब भी बुध का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका गहरा प्रभाव प्रत्येक राशि के स्वभाव, करियर, त्वचा और आमदनी पर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 5 दिन बाद 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध शुक्र की राशि तुला में गोचर करेंगे। जहां पर वह 29 अक्टूबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 5 दिन बाद बुध के गोचर का असर सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये गोचर अच्छा नहीं रहेगा।

मेष राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध का तुला राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। युवाओं के आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण वो खुलकर अपनी बातों को माता-पिता के सामने व्यक्त नहीं कर पाएंगे।

जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी आमदनी में वृद्धि होने की जगह कमी आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आय के स्रोत में कमी आएगी, जिसके कारण घर का बजट भी बिगड़ सकता है।

तुला राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी बुध का गोचर अशुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में कमी आने के कारण उन्हें पैसों की कमी का सामना आने वाले कुछ दिनों तक करना पड़ेगा।

व्यापारियों के नए ग्राहकों में कमी आएगी, जिसका सीधा असर मुनाफे पर होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना बेहद कम है। यदि मन लगाकर पढ़ाई नहीं की, तो फेल भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी, जिसका असर घर की शांति पर भी पड़ेगा।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के करियर पर नकारात्मक असर बुध गोचर का पड़ सकता है। छात्रों को परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल नहीं होंगे, जिसके कारण उन्हें माता-पिता और टीचर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरीपेशा और दुकानदारों की आमदनी में वृद्धि होने की जगह कमी आने की संभावना है, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बने रहेंगे, जिसका नकारात्मक असर पार्टनर की सेहत पर भी पड़ने वाला है।

Google search engine