Home haryana Nayab Singh Saini ने पानीपत की धरती से Hooda पर साधा निशाना,...

Nayab Singh Saini ने पानीपत की धरती से Hooda पर साधा निशाना, बोले- Hooda के 10 साल पर मेरे 56 दिन भारी

108
0
Google search engine

कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत की धरती से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने हुड्डा के दस साल पर अपने 56 दिन के कार्यकाल को बेहतर बताया। उन्होंने यहां यह भी कहा कि इन 56 दिनों में 126 योजनाओं पर फैसले लिए हैं। यह तो एक ट्रेलर था। इसकी फिल्म आठ अक्टूबर के बाद भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद दिखाई जाएगी।

उन्होंने ये बात मंगलवार को पानीपत के पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी और समालखा विधानसभा क्षेत्र की बापौली अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वे पानीपत शहरी विस में प्रमोद विज और बापौली में समालखा विस क्षेत्र के प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना के समर्थन में रैली को संबोधित करने आए थे।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव अंतिम पड़ाव में है। सबको मिलकर पांच अक्टूबर को लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर नई सरकार का गठन करना है। ऐसे में समय बहुत कम है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपना पूरा दम लगा दें। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दस साल में पानीपत का विकास चहुंमुखी पानीपत में किया गया है। अगर कहीं कसर रह गई है हैं तो अगले पांच साल में पूरी कर देंगे।  नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने हरियाणा समेत पूरे देश का एक समान विकास किया है। यहां सड़क, मेडिकल कॉलेज, वंदे भारत ट्रेन व नए महाविद्यालय खोले हैं। भाजपा सरकार ने मिशन मोड़ में काम किया है। आठ अक्टूबर के बाद प्रदेश का विकास तेज किया।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा दस साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।जबकि वे 56 दिन सीएम रहे हैं। हुड्डा के दस साल पर उनके 56 दिन भारी हैं। तीज पर महिलाओं को 500  रुपये गैस का सिलिंडर देने की घोषणा की है। इससे ऊपर का पैसा उनके खातों में जाएगा। 1.80 हजार आय वाले लोगों के घरों पर दो किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। किसान की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्होंने हुड्डा का नाम लेकर कहा कि मैंने जो कहा व धरातल पर कर दिखाया है।

कौशल विकास के कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। भाजपा पूरी पिक्चर आठ अक्टूबर को दिखाएगी। भाजपा सरकार एक से बढ़कर एक फैसला ले रही है। आठ के बाद पंचायती या सरकारी जमीन पर मकान बनाने वाले लोगों को उसका मालिकाना हक मिल जाएगी। यह  जमीन न्यूनतम चार्ज पर उनके नाम कर दी जाएगी। 84 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिया है। भाजपा ने कई संकल्प लिए हैं। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहला फैसला महिलाओं के लिए लागू होगा।

उनको लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 रुपये प्रति महिला दिए जाएंगे। पांच लाख परिवारों को प्रधानमंत्री योजना के तहत मकान बनाकर दिए जाएंगे। आयुष्मान व चिरायु योजना में पांच की बजाय 10 लाख रुपये का इलाज दिया जाएगा। 70 से साल से अधिक आयु के बुजुर्ग को पांच लाख कार्ड अलग से दिया जाएगा। उनके इलाज की चिंता परिवार पर नहीं होगी। दो लाख नई नौकरी बिना पर्ची व खर्ची के दी जाएंगी। एससी व बीसी वर्ग के विद्यार्थी देश के किसी भी कॉलेज व विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं तो उनकी पूरी फीस सरकार देगी। सैनी ने कहा कि आठ को कांग्रेस वेंटिलेटर पर चली जाएगी। कांग्रेस ने सुविधा देने की बजाय अपनी जेब भरी है। असंध के कांग्रेस प्रत्याशी की घर भरने की बात हर किसी ने सुनी है। राहुल गांधी उनके हलके में प्रचार करने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि

पानीपत की कस्टोडियन की जमीन पर बसी राजीव गांधी, चावला कॉलोनी व सैनी कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक देने को कैबिनेट में पास कर दिया है। इनको कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री कराई जाएगी। प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को जड़ से खत्म किया जाएगा। यहां पानीपत शहरी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु शर्मा ने भाजपा को समर्थन दिया। इनके अलावा शशि कपूर व शेरू कपूर भाजपा में शामिल हुए। नायब सिंह सैनी ने इनका स्वागत किया।

पानीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका

कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने भाजपा जॉइन की। संजय अग्रवाल ने 2019 का विधानसभा चुनाव प्रमोद विज के सामने चुनाव लड़ा था।उन्होंने 37318 वोट मिले थे। यह 30.51 प्रतिशत था। वहीं भाजपा के प्रमोद विज 76863 वोट लेकर 39545 वोटों से विजयी रहे थे। उनका वोट प्रतिशत 62.84 प्रतिशत था। पानीपत शहरी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु शर्मा ने भाजपा में विश्वास जताया है। कार्यकारी सीएम नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।
Google search engine