Home Latest News Ludhiana में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50...

Ludhiana में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

4
0
Google search engine

लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO चलाया।

इस दौरान 25 जीओ रैंक के अधिकारी खुद फील्ड में मौजूद रहे। पुलिस ने अब तक 15 से 20 मामले दर्ज किए हैं। साथ ही नशे से संबंधित करीब 50 लोगों को पकड़ा है। डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों में नशे के आदी लोगों को नशा छुड़ाओ केंद्रों में भेजा जाएगा, जबकि नशा तस्करी में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन के दौरान कितना नशा बरामद हुआ है, इसकी जानकारी पुलिस की ओर से जल्द साझा की जाएगी।
घर में चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
घर में चेकिंग करते पुलिसकर्मी।
10 दिन पहले चिह्नित किए थे नशे के हॉटस्पॉट पुलिस ने शहर में नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित जगहों पर विशेष रूप से रेड की। इन जगहों की पहचान करीब 10 दिन पहले की गई थी। उस समय पुलिस प्रशासन के साथ सिविल प्रशासन और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद था। टीमों ने स्थानीय लोगों से फीडबैक लेकर नशे की समस्या से जुड़े इनपुट जुटाए थे।
जानकारी देते डीसीपी रुपिंदर सिंह।
उत्तरी, पूर्वी और केंद्रीय हलकों पर फोकस डीसीपी रुपिंदर सिंह के मुताबिक, उत्तरी, पूर्वी और केंद्रीय विधानसभा हलकों में नशे की अधिक बिक्री होने की सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस ने इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई की।
विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी ऑपरेशन का उद्देश्य नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना और नशे की गिरफ्त में आए लोगों को इलाज व नशा मुक्ति की सुविधा उपलब्ध कराना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद नशे की मात्रा और दर्ज मामलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here