Home Latest News Amritsar में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने...

Amritsar में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

5
0
Google search engine

अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया।

घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला 4.50 लाख रुपए के लेनदेन से जुड़ा है। पुलिस ने विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
मामला रामबाग चर्च के सामने स्थित मार्केट का है। गांव पाखरपुरा निवासी अश्वनी कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। अश्वनी कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 17 अक्टूबर को दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच मार्केट में सामान खरीदने आया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुच्चा सिंह, उसके बेटे राणा, हरप्रीत सिंह, दामाद मनिंदर सिंह तथा एक अन्य दामाद से हुई।
उन्होंने अश्वनी कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। राणा ने उसे पकड़ने के लिए कहा। आरोप है कि राणा और उसके पिता सुच्चा सिंह ने अश्वनी को बाजुओं से पकड़ लिया, जबकि मनिंदर सिंह और सुच्चा सिंह के दूसरे दामाद ने उसके साथ मारपीट की। हरप्रीत सिंह ने तेजधार हथियार से अश्वनी के पेट के दाईं ओर दो वार किए, जिससे वह घायल हो गया।

4.50 लाख रुपए उधार देने को लेकर विवाद

पुलिस ने बताया कि अश्वनी की बहन की शादी सुच्चा सिंह के भाई हरमेश सिंह से हुई है। अश्वनी ने अपने रिश्ते में लगने वाले जीजा के बड़े भाई सुच्चा सिंह को 4 लाख 50 हजार रुपए उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद और गाली-गलौज हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने का आरोप है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुच्चा सिंह, राणा, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109, 190, 191(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here