Home Latest News Dussehra पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा: Jalandhar में...

Dussehra पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा: Jalandhar में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

2
0
Google search engine

जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया गया।

फूड सेफ्टी विंग ने चेकिंग के दौरान पेठा पकड़ा और मौके पर ही इसे दुकान से हटवाया गया। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विंग जालंधर ने शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया।
विभाग की टीम ने क्षेत्र की प्रसिद्ध स्वीट शॉप्स, रेस्टोरेंटों और नमकीन बनाने वाली इकाइयों में दबिश दी। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान लोगों तक शुद्ध फूड प्रोडक्ट पहुंचाना है। जांच के दौरान टीम ने मकसूदां, मिट्ठू बस्ती, नगरा गांव और महावीर मार्ग स्थित दुकानों में चेकिंग की।
इस दौरान टीम ने संदिग्ध खाद्य पदार्थों के 5 सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। लिए गए सैंपलों में 2 पेठा, 1 चना बर्फी, 1 नमकीन और 1 फैनियां शामिल हैं।
चना बर्फी चेक करते फूड सेफ्टी अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह।
चना बर्फी चेक करते फूड सेफ्टी अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह।
2 दुकानदारों को दिया गया नोटिस
कार्रवाई के दौरान स्वच्छता में खामी पाए जाने पर विभाग ने 2 खाद्य कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेंद्र पाल सिंह ने सभी कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे फूड सेफ्टी एक्ट के सभी मानकों और साफ-सफाई का पालन करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here