Home delhi Chandigarh से Sharjah-Abu Dhabi की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर...

Chandigarh से Sharjah-Abu Dhabi की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए Schedule

4
0
Google search engine

शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल में खाड़ी देशों के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार होगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस करीब 3 साल बाद चंडीगढ़ से शारजाह की फ्लाइट दोबारा शुरू करने जा रही है। दोनों रूटों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार शारजाह रूट के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्लॉट मिल चुका है। हालांकि एयरपोर्ट पर स्लॉट से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि 26 अक्तूबर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शारजाह की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित करने की योजना है।
3 पॉइंट में जानिए क्या है निर्धारित शेड्यूल…
  • टिकट का किराया करीब 23,169 रुपए: निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चंडीगढ़ से फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे रवाना होकर शारजाह के स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट शाम 5:50 बजे शारजाह से उड़ान भरकर रात 11:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस रूट पर फ्लेक्सी फेयर के आधार पर टिकट का किराया करीब 23,169 रुपए बताया गया है।
  • उड़ान भरकर सुबह 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचे: निर्धारित समय के अनुसार, चंडीगढ़ से फ्लाइट सुबह 11:59 बजे रवाना होकर आबू धाबी के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट आबू धाबी से सुबह 4:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस रूट पर फ्लेक्सी फेयर के आधार पर टिकट का किराया करीब 21,150 रुपए बताया गया है।
  • हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद: दोनों सेवाओं की बहाली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, शारजाह की उड़ान शुरू होने की अंतिम स्थिति वहां के एयरपोर्ट से स्लॉट मिलने की औपचारिकताएं पूरी होने पर निर्भर करेगी।
अक्तूबर 2023 में बंद हुई थी शारजाह की फ्लाइट
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए अक्तूबर 2023 में चंडीगढ़-शारजाह फ्लाइट बंद कर दी थी। उस समय एयरपोर्ट के तत्कालीन सीईओ ने एयरलाइन से इस सेवा को दोबारा शुरू करने की अपील की थी, लेकिन फ्लाइट बहाल नहीं हुई।
युद्ध जैसी स्थिति के कारण बंद हुई आबू धाबी सेवा
खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति के चलते 28 मार्च से चंडीगढ़-आबू धाबी फ्लाइट निलंबित कर दी गई थी। उस दौरान दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ था। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आबू धाबी रूट को विंटर शेड्यूल में दोबारा शामिल किया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here