Home Latest News Jalandhar में पराली से भरी ट्रॉली दुकानों में घुसी:शटर-काउंटर टूटे, ट्रक से...

Jalandhar में पराली से भरी ट्रॉली दुकानों में घुसी:शटर-काउंटर टूटे, ट्रक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई; दुकानदार बोले- भरपाई की जगह दबाव बनाया

20
0
Google search engine

जालंधर के भोगपुर में पराली से ओवरलोड ट्रॉली आज अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी।

हादसे में दुकानों के शटर और काउंटर क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह जम्मू की ओर जा रहे एक ट्रक द्वारा ट्रॉली को मारी गई टक्कर थी। हादसे के बाद दुकानदार गुस्सा गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के बजाय ट्रॉली और ट्रैक्टर के मालिक उन पर ही दबाव बना रहे हैं।
हादसा भोगपुर के मेन जीटी रोड पर एक अहाते के पास हुआ। बुधवार सुबह जब बाजार बंद था, तभी पराली से भरी ओवरलोड ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी। गनीमत रही कि उस समय दुकान के बाहर या अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रक जम्मू की ओर जा रहा था मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि एक ट्रक जम्मू की ओर जा रहा था। सड़क क्रॉस करते समय ट्रक ने ओवरलोड ट्रॉली को साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद ग्रिल तोड़ते हुए ट्रॉली सीधे दुकानों में जा घुसी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे में मुख्य गलती ट्रक ड्राइवर की सामने आ रही है।
दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला हादसे के बाद पीड़ित दुकानदारों में आक्रोश देखने को मिला। एक दुकानदार ने बताया कि दुर्घटना में उनकी दुकान का शटर पूरी तरह टूट गया है, जिससे काम-धंधा ठप हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के बजाय ट्रॉली और ट्रैक्टर के मालिक उन पर ही दबाव बना रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ओवरलोड ट्रॉलियों के कारण अक्सर सड़क पर विजिबिलिटी कम हो जाती है और वाहन साइड नहीं ले पाते।
स्थानीय लोगों और मार्केट एसोसिएशन में नाराजगी भोगपुर इलाके में ओवरलोड पराली और भूसे की ट्रॉलियों को लेकर स्थानीय लोगों और मार्केट एसोसिएशन में लंबे समय से नाराजगी है। किसान जत्थेबंदियों और स्थानीय दुकानदारों ने पहले भी शुगर मिलों और प्रशासन को ज्ञापन देकर ऐसी ओवरलोड गाड़ियों पर सख्त रोक लगाने की मांग की थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here