Home Latest News Mohali में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत नहीं:ट्रायल शुरू न...

Mohali में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत नहीं:ट्रायल शुरू न होने का हवाला दिया, सरकारी वकील का तर्क- वह हार्डकोर गैंगस्टर

18
0
Google search engine

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

पंजाब के मोहाली में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामलों में नामजद आरोपी गौरव कपिला की नियमित जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई है। अदालत ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया। सरकारी वकील ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी हार्डकोर गैंगस्टर है।
अदालत ने यह भी नोट किया कि मामले के सह-आरोपी आकाशदीप की जमानत याचिका भी पहले 17 दिसंबर 2025 को खारिज की जा चुकी है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने गौरव कपिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
इसके साथ ही, अदालत ने डेराबस्सी कोर्ट से चालान सत्र अदालत तक न पहुंचने पर चिंता व्यक्त की और संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट को इस मामले को देखने के निर्देश दिए, ताकि मुकदमे की सुनवाई जल्द से जल्द शुरू हो सके।
यह है सारा मामला यह मामला 19 मई 2025 का है। जब CIA स्टाफ जालंधर के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश और गौरव कपिला ढकोली के मेट्रो टाउन में रह रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब ढकोली में एक गाड़ी (PB-60-A-8101) में सवार आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो कार चला रहे गौरव कपिला ने भागने के प्रयास में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।
पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान आकाश के बाएं हाथ और गौरव कपिला की बाईं टांग में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने गौरव कपिला के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद किया था। इस संबंध में थाना ढकोली, जीरकपुर में BNS की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here