Home delhi Dhirendra Shastri के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने...

Dhirendra Shastri के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

20
0
Google search engine

लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आज अंतिम दिन है।

कथा ग्लाडा मैदान में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वापस बागेश्वर धाम लौट जाएंगे।दो दिन पहले कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि जब आप सनातन धर्म में पैदा हुए हो तो हली-उल्लाह वालों के पास जाने की जरूरत नहीं। जो अपने पड़ोसी को बाप कहते हैं, भैया को सैंया बना लेते हैं, वह किसी काम के नहीं होते। धर्मांतरण पर खून खौलता है
इस पर पंजाब के शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रेजिडेंट अल्बर्ट दुआ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणियों पर एतराज जताया। आज शाही इमाम ने जामा मस्जिद में समस्त मुस्लिम समुदायों के नेताओं की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। बैठक रात में होगी।
शाही इमाम ने मंगलवार को कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेजिडेंट ने कहा था कि शास्त्री अपने इमोशन पर थोड़ा लगाम रखें। उन्होंने पूरी क्रिश्चियन कम्युनिटी को लुधियाना में इकट्ठा होने को कहा था।

विरोध के बाद क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री, 3 पॉइंट में पढ़ें …
  • सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार कर रहे: मामले पर मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह न तो मुसलमानों के खिलाफ हैं और न ही ईसाइयों के। वह सिर्फ सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। हमें लाखों सनातनियों पर विश्वास है कि यदि कोई सनातन पर उंगली उठाएगा तो एक-एक सनातनी घर से बाहर आएगा।
  • हम किसी धर्म के खिलाफ न थे और न हैं: बाबा ने कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं और सबकी अर्जी लगाने यहां आए हैं। हम किसी धर्म के खिलाफ न थे और न हैं, हम सिर्फ धर्मांतरण के खिलाफ थे, हैं और जब तक जीवित हैं, रहेंगे। जब हमारे सिख भाई अन्य धर्म में जाते देखते हैं, तब हमारा खून खौलता है कि अपने परिवारों में क्या कमी है।
  • हम तो खुद ईसाइयों के देश में जाकर कथा करते हैं: उन्होंने कहा कि हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं हैं और न होंगे। हम तो खुद ईसाइयों के देश में जाकर कथा करते हैं। हम इंग्लैंड जाते हैं, अब यूरोप जा रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जाते हैं। वहां की संसदों में प्रवचन करते हैं।
शाही इमाम बोले- ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जिस अंदाज के साथ नफरत भरी कुछ बातें की हैं, वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। कोई भी धर्म का प्रचारक, चाहे मैं होऊं या कोई और हो, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों में आपसी भाईचारे, प्यार-मोहब्बत का संदेश दे।
उन्होंने कहा कि ये इस्लाम धर्म के बारे में नापाक इशारे करते हैं। स्टेज से यहां तक कहा कि ‘भैया को सैंया बना लेते हैं’। यह एक ऐसी नापाक टिप्पणी है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस्लाम के अंदर इसकी कोई गुंजाइश नहीं है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here