Home delhi Punjab- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी: Internet ...

Punjab- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी: Internet बंद, Students घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

22
0
Google search engine
यूनिवर्सिटी में मिड-टर्म एग्जाम रद्द कर दिए गए।
पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के बाद अगले आदेश तक यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। किसी तरह के भड़काऊ वीडियो से माहौल फिर खराब न हो, इसके लिए ये आदेश दिए गए हैं।
वहीं पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कपूरथला के DC और SSP से FIR की कॉपी, SIT और अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के लिए किए सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी जानकारी मांगी है।
वहीं CM भगवंत मान ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनके निर्देश पर DGP गौरव यादव ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद DGP ने कहा-

पुलिस ने मिनिमम फोर्स यूज की। स्टूडेंट्स से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की गई। अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी गई है।

वहीं हंगामे के बाद LPU को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि जो स्टूडेंट्स अपने घर जाना चाहते हैं, वह पेरेंट्स को बुला लें। इसके बाद स्टूडेंट्स घर लौट रहे हैं।
यूनिवर्सिटी में मिड-टर्म एग्जाम रद्द कर दिए गए। इसके अलावा, रविवार सुबह करीब 6 बजे से करीब 18 घंटे तक जाम रहा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे रविवार रात करीब 12 बजे खुल गया। इसी बीच हंगामे के दौरान मॉल से सामान लूटा गया, अज्ञात लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की कोशिश की।
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि आउटसाइडर्स ने यूनिवर्सिटी में घुसकर हंगामा मचाया। पंजाब पुलिस को इस घटना की जांच करनी चाहिए और जवाब देना चाहिए कि यह सब कैसे हुआ।
बता दें कि यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बवाल शुरू हुआ था, जो रविवार आधी रात को थमा। इस दौरान यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ हुई। इस माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी दागे। छात्रों ने भी पुलिस की गाड़ियां फूंक दीं, पथराव किया।
अब स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है और यूनिवर्सिटी में पुलिसबल तैनात है। पुलिस ने छात्रों की मांग पर यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की FIR दर्ज कर ली है। रेप के मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है, जिसमें 5 स्टूडेंट्स हैं। DIG नवीन सिंगला ने छात्रों का भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच की जाएगी।
स्टूडेंट्स के हंगामे के PHOTOS…
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 गाड़ियों में आग लगा दी।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 गाड़ियों में आग लगा दी।
पुलिस कर्मचारियों ने छात्रों पर लाठियां बरसाई।
पुलिस कर्मचारियों ने छात्रों पर लाठियां बरसाई।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर टैंक पर चढ़े छात्र।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर टैंक पर चढ़े छात्र।
शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के अंदर तोड़फोड़ की।
शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के अंदर तोड़फोड़ की।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्थिति को लेकर कमांडेंट 27वीं बटालियन, गुरमीत कौर ने बताया, "हमने 5 लड़कों को पकड़ा है। उनके पास से एक दातर और वॉकी टॉकी सेट बरामद हुआ है। अब उनसे उसकी पूछताछ होगी... अभी जांच हो रही है।"
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्थिति को लेकर कमांडेंट 27वीं बटालियन, गुरमीत कौर ने बताया, “हमने 5 लड़कों को पकड़ा है। उनके पास से एक दातर और वॉकी टॉकी सेट बरामद हुआ है। अब उनसे उसकी पूछताछ होगी… अभी जांच हो रही है।”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here