जालंधर के एक निजी स्कूल में आज बच्चे को किडनैप करने की कोशिश की गई।
बच्चे को स्कूल छोड़ने आई मां ने एक संदिग्ध व्यक्ति को उसके पीछे परिसर में दाखिल होते देखा तो शोर मचा दिया। परिजनों और सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामला न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्थित माता गुजरी खालसा मॉडर्न स्कूल का है। बच्चे को स्कूल छोड़ने आई महिला के अनुसार, व्यक्ति काफी समय से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों द्वारा पूछताछ करने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
महिला जब अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंची तो वह व्यक्ति भी उसके पीछे-पीछे अंदर दाखिल हो गया। महिला ने जब सुरक्षाकर्मी से उस व्यक्ति के संबंध में सवाल किया तो उसने बार-बार अपने बयान बदले। आरोपी कभी बच्चा दाखिल कराने, कभी बच्चे को छोड़ने तो कभी अपने भाई से मिलने की बात कहकर गुमराह करने लगा।
लोगों ने आरोपी व्यक्ति की पिटाई कर दी व्यक्ति की संदिग्ध हरकतों से परिजनों का शक गहरा गया। उन्होंने तत्काल प्रिंसिपल को बुलाने की मांग की और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की खबर फैलते ही स्कूल के बाहर हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने आरोपी व्यक्ति की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि उसकी मंशा का पता लगाया जा सके।
व्यक्ति ने शुरुआत में एडमिशन की बात कही स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जब परिजनों ने सुरक्षाकर्मियों को उस व्यक्ति के प्रति आगाह किया तो मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रिसेप्शन के पास ही रोक लिया गया था। प्रबंधन के अनुसार, व्यक्ति ने शुरुआत में एडमिशन की बात कही थी, जिसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए रोका गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।