Home Latest News SAD से निकाले गए पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा AAP में शामिल,...

SAD से निकाले गए पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा AAP में शामिल, CM मान बोले- पार्टी होगी और मजबूत

58
0
Google search engine

SAD से निकाले जाने के कुछ दिनों बाद खडूर साहिब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हो गए.

आम आदमी पार्टी (AAP) को माझा में उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली, जब पूर्व सांसद स्वर्गीय रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के बेटे और पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने समर्थकों सहित AAP में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का स्वागत किया और उन्हें औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया. नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए सीएम मान ने कहा कि समाज और पंजाब के लिए अच्छी सोच रखने वाले लोगों का आप में हमेशा स्वागत है.
उन्होंने कहा कि रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके साथियों के आने से माझा के साथ-साथ पूरे पंजाब में पार्टी और मजबूत होगी. हम सब मिलकर पंजाब का विकास करने और इसे रंगला पंजाब बनाने के सपने को पूरा करने के लिए काम करेंगे.
रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले खास लोगों में कंवरदीप सिंह ब्रह्मपुरा, अमरीक सिंह सरपंच, हरजिंदर सिंह बादशाह, बलबीर सिंह बल्ली (डायरेक्टर), जतिंदर सिंह कैरों, फतेह, ब्लॉक समिति मेंबर परमिंदर सिंह कैरों, गुरभेज सिंह कैरों, लवप्रीत सिंह कैरों, बलजिंदर सिंह गोहलवार, गौरवदीप सिंह खैरा, जगमीत हुंदल और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं. नए शामिल हुए नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वो पार्टी की पॉलिसी को घर-घर तक पहुंचाने और पंजाब के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे.

सुखबीर बादल ने किया था पार्टी से निष्कासित

रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हाल ही में 15 सितंबर को खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उन्होंने कहा था, यह कार्रवाई खदूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त लिखित शिकायतों के बाद की गई, जिन्होंने पार्टी नेतृत्व को 13 सितंबर को गोइंदवाल साहिब में पंजाब बचाओ रैली के दौरान पूर्व विधायक द्वारा पार्टी के खिलाफ रची गई कथित साजिशों के बारे में सूचित किया था.

अप्रैल में पार्टी के फैसले से हो गए थे नाराज

दरअसल, बीते अप्रैल में सुखबीर बादल ने खदूर साहिब के हल्का प्रभारी के रूप में ब्रह्मपुरा की जगह ली थी और उनकी जगह तरन तारन जिले के शेरोन गांव के सरपंच अवतार सिंह बिल्ला की पत्नी रमनदीप कौर को नियुक्त किया था. बताया जाता है कि रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा इस फैसले से नाराज थे और इसीलिए उन्होंने पार्टी के 13 सितंबर के कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था.

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here