Home Latest News Amritsar Jail में बंद कैदी की मौत:ब्लड प्रेशर कम हुआ, भाई के...

Amritsar Jail में बंद कैदी की मौत:ब्लड प्रेशर कम हुआ, भाई के अंतिम संस्कार से लौटा था; कैदियों ने लगाए लापरवाही के आरोप

17
0
Google search engine

अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की अचानक मौत हो गई।

इसके बाद जेल के अंदर विरोध और हंगामा शुरू हो गया। मृतक की पहचान प्रीतपाल सिंह (31) के रूप में हुई है। वह NDPS मामले में करीब सात महीने से जेल में बंद था।जानकारी के मुताबिक, प्रीतपाल सिंह के भाई की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आया था। मंगलवार देर शाम अंतिम संस्कार करने के बाद वह केंद्रीय जेल लौट आया। रात में उसकी तबीयत खराब हो गई।
प्रीतपाल सिंह का ब्लड प्रेशर कम हुआ जेल प्रशासन ने बताया कि प्रीतपाल सिंह का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। जेल के मेडिकल अधिकारी ने उसे तुरंत इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप जेल में बंद अन्य कैदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कैदी लखविंदर सिंह ने दावा किया कि रात करीब 12 बजे प्रीतपाल की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उनकी मौत हो गई।
बंदियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की मौत की खबर मिलने के बाद जेल के अंदर बंदियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। जेल के अंदर से एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद जेल प्रबंधन और कैदियों को मिल रही मेडिकल सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हालांकि, जेल प्रशासन ने मौत की वजह अचानक ब्लड प्रेशर कम होना बताया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here