Home Latest News Jalandhar की Bakery में लगी आग:ऊपरी मंजिल पर सोया मालिक का परिवार...

Jalandhar की Bakery में लगी आग:ऊपरी मंजिल पर सोया मालिक का परिवार बचाया, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

21
0
Google search engine

 जालंधर में लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में बनी बिस्कुट और नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई।

घटना के वक्त परिवार सोया हुआ था, जिसे मुश्किल से बचाया गया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। ग्राउंड फ्लोर से उठ रही आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने में पानी की 3 गाड़ियां लग गईं। हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। फैक्ट्री रिहायशी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर फैक्ट्री मालिक का परिवार रहता है। फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।
आग बुझाने में जुटे फायरकर्मी।

आग बुझाने में जुटे फायरकर्मी।

फैक्ट्री मालिक बोला- आग की वजह क्लीयर नहीं फैक्ट्री मालिक तुलसी राम ने बताया कि वह कई सालों से लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में यह फैक्ट्री चला रहे हैं। नीचे फैक्ट्री है और ऊपर उनका घर है। वह ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी उन्हें आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। इस आग से लाखों का नुकसान हो गया है।
टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में लंबा पिंड चौक के पास फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here