Home Latest News Salman, Katrina, आलिया से Sanju Baba तक… Ambani’ की गणेश पूजा में...

Salman, Katrina, आलिया से Sanju Baba तक… Ambani’ की गणेश पूजा में पहुंचे ये 24 Bollywood सितारे

22
0
Google search engine

गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार द्वारा आयोजित गणेश पूजा में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए.

 हर साल की तरह इस बार भी अंबानी फैमिली ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है. उनके घर पर गणेश भगवान की पूजा अर्चना में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए. उन्होंने वहां पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिए. अब अंबानी परिवार की गणेश पूजा कार्यक्रम से बॉलीवुड सितारों के कई वीडियोज सामने आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अंबानी परिवार के यहां बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे. सलमान और अंबानी के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं. ऐसे में सलमान हर खास मौके पर अंबानी फैमिली के साथ नजर आते हैं. सलमान इस दौरान नीले कलर की लाइन वाली शर्ट और जींस में पहुंचे. उन्होंने सिर पर रूमाल भी बांध रखा था.

सलमान खान लुक

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सलमान खान अपना हेयल स्टाइल कवर करने के लिए हैट का इस्तेमाल कर रहे हैं. वो ‘बिग बॉस’ भी हैट पहनकर ही होस्ट करते दिख रहे हैं. हालांकि, सलमान जब बप्पा के दर्शने के लिए पहुंचे, तो यहां उन्होंने सिर पर रूमाल बांध रखा था. उनका ये नया लुक देख पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने लगे

ये सितारे भी हुए शामिल

सलमान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी अपने पति विकी कौशल के साथ बप्पा के आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. इन दोनों का भी वीडियो सामने आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दिग्गज एक्ट्रेस, कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, संजय दत्त, सैफ अली खान, करीना कपूर समेत जैसे बड़े सितारे एंटीलिया पहुंचे.
सभी ने बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. सिर्फ सलमान ही नहीं, ये सभी सितारे अंबाली फैमिली के क्लोज हैं. ऐसे में हर खास मौके पर भी इन सभी को अंबानी फैमिली के साथ देखा जाता है.

रणवीर सिंह भी दिखे

रणवीर सिंह का भी एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो बिल्कुल अपने जोश भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं.वो बप्पा के जयकारे लगाते दिख रहे हैं. वो कहते हैं, ‘गणपति बप्पा मोरया’. उनके साथ वहां मौजूद तमाम लोग बप्पा के नाम का जयकारा लगाते हैं.

अंबानी के बुलावे पर पहुंचे ये 24 बॉलीवुड स्टार्स

  • सलमान खान
  • संजय दत्त
  • रणवीर सिंह
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • कियारा आडवाणी
  • विकी कौशल
  • कटरीना कैफ
  • रणबीर कपूर
  • आलिया भट्ट
  • अनन्या पांडे
  • जान्हवी कपूर
  • दिशा पाटनी
  • कृति सेनन
  • रेखा
  • वरुण धवन
  • काजोल
  • करीना कपूर खान
  • सैफ अली खान
  • करिश्मा कपूर
  • सुनील शेट्टी
  • रितेश देशमुख
  • जेनेलिया डिसूजा
  • जितेंद्र
  • एकता कपूर
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here