Home Latest News Jalandhar-Phillaur Highway पर भीषण हादसा, टिप्पर से टकराई कार, बुजुर्ग महिला की...

Jalandhar-Phillaur Highway पर भीषण हादसा, टिप्पर से टकराई कार, बुजुर्ग महिला की मौत

2
0
Google search engine

Jalandhar-Phillaur Highway पर गांव बछोवाल के सामने शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

गोराया-फिल्लौर हाईवे पर गांव बछोवाल के सामने शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवे पर खड़े टिप्पर से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सड़क सुरक्षा बल की टीम ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव बछोवाल के सामने हाईवे पर एक टिप्पर खड़ा था। टिप्पर चालक उसमें पानी डाल रहा था। इसी दौरान जालंधर की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर खड़े टिप्पर के पीछे जा टकराई। कार में बुजुर्ग महिला के अलावा चालक भी सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर फिल्लौर थाने के एसआई धर्मेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष है। पुलिस द्वारा कार चालक से हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार चालक के नशे में होने की आशंका है, जिसके चलते उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here