Home delhi BRICS समिट से पहले आपसी रिश्तों पर बात… दिल्ली में PM मोदी...

BRICS समिट से पहले आपसी रिश्तों पर बात… दिल्ली में PM मोदी की लगातार बैठकें, तीन देशों के लीडर्स से की मुलाकात

2
0
Google search engine

दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हैं.

राजधानी में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं. शनिवार (12 सितंबर) को पीएम ने तीन देशों के लीडर्स से मुलाकात की. पीएम ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की. पीएम मोदी के निमंत्रण पर मलेशिया ब्रिक्स के साझेदार देश के रूप में इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में प्रधानमंत्री इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया और ब्रिक्स समिट में पार्टनर देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी की सराहना की. नेताओं ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों का जायजा लिया और कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिनमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं. प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कोटा किनाबालु, सबाह में भारत का वाणिज्य दूतावास (Consulate General) खोलने के लिए मलेशिया की सहमति जताई.

पीएम मोदी ने की मलेशिया के समर्थन की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार समर्थन की सराहना की. दोनों नेताओं ने आपसी हित के अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. उन्होंने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता जताई.

इथियोपिया के पीएम से मिले मोदी

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी और क्षमता निर्माण जैसे अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की. यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की दिसंबर 2025 में अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हुई बातचीत को आगे बढ़ाने वाली थी.
दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर करीबी सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने 18वें ब्रिक्स समिट में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की और कहा कि उनकी मौजूदगी से ‘ग्लोबल साउथ’ की सामूहिक आवाज को मजबूत करने में मदद मिली.

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से भी की मुलाकात

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की. यह बैठक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई, जिसमें भारत और UAE ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here