Home Latest News Entertainment News : Nora Fatehi की बढ़ी मुश्किलें, चार्टर्ड प्लेन को बताया...

Entertainment News : Nora Fatehi की बढ़ी मुश्किलें, चार्टर्ड प्लेन को बताया ‘Toy Plane’ Company ने मांगा 3 करोड़ का हर्जाना

2
0
Google search engine

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही पर Dunes Aviation ने 3 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है.

 बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही कानूनी विवाद में फंस गई हैं. एविएशन कंपनी ड्यून्स एविएशन (Dunes Aviation) ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि मुकदमा दायर किया है. कंपनी का आरोप है कि नोरा ने सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसके चार्टर्ड विमान को और ‘लेगो एयरप्लेन’ बताया था. जिससे कंपनी की इमेज को झटका लगा है. इसी कारण इसकी उड़ाने प्रभावित हो रही है. जिसे लेकर कंपनी ने नोरा पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया है.

ड्यून्स एविएशन के प्लेन को बताया था लेगो एयर प्लेन

यह मामला तकरीबन 8 महीने पहले का है. जब दिसंबर 2025 में  नोरा फतेही ने ड्यून्स एविएशन (Dunes Aviation) की मुंबई से जयपुर की उड़ान के लिए एक चार्टर्ड प्लेन बुक कराया था. सफर के दौरान नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (जिस पर 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं) पर से कंपनी के इस चार्टर्ड प्लेन के अंदर की वीडियो को रिकॉर्ड किया था.  वीडियो में उन्होंने चार्टर्ड प्लेन (सेसना साइटेशन CJ2) को “छोटा” (Miniature), “खिलौना” (Toy) और “लेगो एयर प्लेन” (Lego Airplane) कहा था.

नोरा की वीडियो से हुआ कंपनी के बिजनेस को नुकसान

नोरा की इस वीडियो के बाद कंपनी का कथित आरोप है कि नोरा की इस एक वीडियो की वजह से उनके बिजनेस को भारी नुकसान हुआ. उनकी बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई और कई ग्राहकों ने अपनी बुकिंग कैंसिल करा दीं.

3 करोड़ का हर्जाना देने की मांग

इसे लेकर कंपनी ने अप्रैल 2026 में गुजरात की गांधीनगर अदालत में यह केस दर्ज कराया था. कंपनी ने अदालत से नोरा के विवादित पोस्ट को हटवाने, उनसे सार्वजनिक तौर पर स्पष्टीकरण (सफाई) दिलाने और नुकसान के बदले 3 करोड़ का हर्जाना देने की मांग की है. इस मामले की अगली कानूनी सुनवाई 25 सितंबर 2026 को सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में होनी तय हुई है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here